सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शांतिकुंज अधिष्ठात्री का 73वाँ जन्मदिन आध्यात्मिक गरिमा, सादगी के साथ मनाया 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2025 6:35 अपराह्न
हरिद्वार : गायत्री तीर्थ शांतिकुंज गीता जयंती को संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी का 73वाँ जन्मदिन पवित्र, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सादगी, संयम और संस्कारित भावनाओं का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जो स्वयं श्रद्धेया दीदी के जीवनदर्शन का प्रतिबिंब है। 
प्रात:काल शांतिकुंज परिसर में वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण अभिभूत हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप महायज्ञ के माध्यम से हुआ। शांतिकुंज व देवसंस्कृति विवि परिवार के साधकों ने श्रद्धेया शैलदीदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जगतकल्याण की भावना के लिए विशेष मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञाहुतियाँ समर्पित कीं। यज्ञ के दौरान शांति, सकारात्मक ऊर्जा और दिव्यता का वातावरण उपस्थित लोगों के मन में श्रद्धा और आत्मिक उत्साह भरता रहा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने श्रद्धेया शैलदीदी को मंगल-तिलक अर्पित किया तथा पुष्पहार पहनाकर परिवार की ओर से शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या जी सहित शांतिकुंज, देसंविवि और गायत्री विद्यापीठ परिवार ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर श्रद्धा और शुभेच्छाएँ प्रकट कीं। इस दौरान शांतिकुंज के नौनिहालों बाल साधकों द्वारा दी गई शुभकामनाओं ने वातावरण में विशेष उल्लास और आत्मीयता भर दी।
कार्यक्रम पूरे समय शांति और साधना के वातावरण में संचालित हुआ, जो श्रद्धेया शैलदीदी के सरल, सहज और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रत्यक्ष प्रतीक रहा। इस अवसर पर उनके जीवन मूल्यों आत्मिक उन्नति, नि:स्वार्थ सेवा, अनुशासन, तथा प्रेम और स्नेह के प्रसार—को विशेष रूप से स्मरण किया गया। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सांस्कृतिक जागरण के लिए गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया गया। गीता जयंती पर आयोजित 27 कुण्डीय यज्ञ में बड़ी संख्या में साधकों ने सहभाग किया। सामूहिक प्रार्थनाओं और यज्ञाहुतियों के माध्यम से सभी ने श्रद्धेया दीदी के निरंतर स्वस्थ, सक्रिय एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टनकपुर व शारदा क्षेत्र का किया निरीक्षण, विकास एवं बाड़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा
  • प्रेस क्लब रुड़की ने पत्रकार के साथ अभद्रता पर किया रोष व्यक्त, जॉइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर सीएम को भेजा ज्ञापन, सुरक्षा कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
  • MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने डोईवाला से ऋषिकेश तक किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, एमडीडीए की परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत दौरा, विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रगति में तेजी के निर्देश
  • जिले में सुधरेगी नेटवर्क कनेक्टिविटी, खराब नेटवर्क से मिलेगा छुटकारा! डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने उठाया बड़ा कदम, दिए त्वरित समाधान के निर्देश
  • शांतिकुंज अधिष्ठात्री का 73वाँ जन्मदिन आध्यात्मिक गरिमा, सादगी के साथ मनाया 
  • धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
  • ड्रग्स के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में की गई सैकड़ों छात्रों की टेस्टिंग
  • केंद्र सरकार सक्रिय रूप से उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को दे रही है बढ़ावा – केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
  • बदरीनाथ नगर पंचायत ने यात्रा काल में कूड़े से की 08 लाख से अधिक की आय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.