posted on : अगस्त 23, 2022 5:43 अपराह्न
कोटद्वार । भाजपा ने कोटद्वार निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र बिष्ट को पार्टी की राज्य इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। उनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि शैलेन्द्र बिष्ट लंबे समय से संघ से भी जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी साथ ही साथ इनके साथ पौड़ी जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन कि मजबूती होगी व अधिक से अधिक लोग पार्टी कि सदस्यता ग्रहण करेंगे ।


