posted on : अप्रैल 14, 2022 5:46 अपराह्न
कोटद्वार। शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और देश व समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया गया। सिमलचौड़ में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।संगठन के महासचिव विकास आर्य ने कहा कि बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव देखने वाले अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई शुरू की थी इतना ही नहीं बाबा साहेब को स्कूल में भी काफी भेदभाव झेलना पड़ा था। बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है जो शायद ही कहीं और देखने को मिले। मुख्य अतिथि मीना बछवाण ने कहा कि उन्होंने देश के संविधान का निर्माण कर सभी वर्ग के लोगों को एक समान मतदान करने का अधिकार दिलवाया। देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हम सबको उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान अनूप कुमार पाठक, दिलबर शाह, धीरज धर बछवाण, विनोद कुमार, विनीता भारती, मनवरसिंह आर्य, प्रमोद चैधरी और अनिल प्रधान सहित संगठन से जुड़े सभी लोग मौजूद रहे।




