शुक्रवार, मई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 6:15 अपराह्न
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • अपर रोड में सीवरेज कार्याें को 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • गंगा दशहरा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने व अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के दिए निर्देश
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत तीर्थयात्रियों और शिवभक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपर रोड पर चल रहे सभी सीवरेज कार्य 15 जून तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर पड़े मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर अव्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।
गंगा दशहरा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, इसलिए किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने मां मनसा देवी मार्ग, मां मनसा देवी मंदिर तथा मां चंडी देवी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, एसआई गोपाल दत्त भट्ट, हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी, सहायक अभियंता पेयजल निगम (गंगा) संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुधीर कुमार, कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 36 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : जमीन के नाम पर ठगने वाला 20 हजार का इनामी जालसाज दून पुलिस की गिरफ्त में, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चों का सम्मान
  • अपर रोड के सीवरेज कार्य 15 जून तक करें हर हाल में पूरे – डीएम मयूर दीक्षित
  • चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मां चंडी देवी मंदिर परिसर और भूपतवाला क्षेत्र में होटल-ढाबों का निरीक्षण, चार खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
  • कमेड़ा गांव पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, जन चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश
  • आईआईटी रुड़की ने उन्नत लिथियम-आयन बैटरी इलेक्ट्रोड प्रौद्योगिकियों के लिए 02 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा, कहा – फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.