सोमवार, सितम्बर 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राम पांणव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2023 6:40 अपराह्न
 
श्रीनगर । कीर्तिनगर की लोस्तु पट्टी के ग्राम पांणव में चल रही भागवत कथा गुरुवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन के हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन सुनील गोदियाल परिवार की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास बालमुकुंद शास्त्री व आचार्य अटल सेमवाल ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा एवं श्री देवी भागवत की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।
कथावाचक बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक अटल सेमवाल ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन गुरुवार को विधिविधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। इसमें यजमान सुनील गोदियाल ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। शहर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, भैंसवाड़ गांव और छमरोली सहित कई स्थानों पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा, आपदा पीड़ितों का जाना हाल, सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • नमो युवा रन सिर्फ खेल नहीं, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक – सीएम धामी
  • महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव, 27 सितंबर को होगा मतदान
  • भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
  • लापता लोगों की खोज में रेस्क्यू कार्य तेजी
  • स्वास्थ्य शिविरों में 13 सौ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ
  • चमोली : धुर्मा के आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत सामग्री
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में पूर्व मंत्री पंकज सहगल की माता तिलक कुमारी सहगल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना, परिवार को बंधाया ढांढस
  • आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सतपाल महाराज जी का योगदान अनुकरणीय – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.