बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में सनसनीखेज गोलीकांड : BJP पार्षद ने गोली मारकर की युवक हत्या, गिरफ्तार!

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 5:52 अपराह्न

हल्द्वानी (नैनीताल): नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। भाजपा समर्थित नगर निगम पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर एक युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी के अनुसार, घटना बीती देर रात की है। नितिन लोहनी और वह गौलापार से लौट रहे थे, तभी नितिन ने पार्षद अमित बिष्ट से मिलने की इच्छा जताई। दोनों पार्षद के घर पहुंचे और गेट पर घंटी बजाई। कुछ देर बाद अमित बिष्ट लाइसेंसी असलहे के साथ गेट पर आए और दोनों पर बंदूक तान दी।

भंडारी ने बताया कि पार्षद ने पहला फायर जमीन पर किया। डर से नितिन मौके से भागने लगा, तभी आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से नितिन नाली में जा गिरा। जब भंडारी उसे उठाने पहुंचा, तो पार्षद के साथ कुछ और लोग हथियारों सहित वहां आ गए। जान बचाकर भंडारी मौके से भाग निकला।

घायल नितिन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और कोतवाली के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।

एसपी सिटी मनोज कत्याल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। एएसपी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया, ष्घटना बीती रात की है। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। आरोपी पार्षद को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।ष्

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पार्षद और मृतक के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो संभवतः हत्या की वजह बना। पुलिस हत्या के सटीक कारणों की जांच कर रही है। आरोपी के पास लाइसेंसी असलहा होने की बात सामने आई है।

यह घटना हल्द्वानी जैसे शांत इलाके में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े कर रही है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि आरोपी एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.