कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी कोटद्वार कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक कर आगामी आने वाले त्यौहारों मे कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन के तहत जनमानस की सुरक्षा यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी कर और स्थानीय व्यापारियों से सुझाव मांगे इस मौके पर तहसील प्रशासन और नगर निगम के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी दीपावली के त्यौहार में आगजनी से बचने के लिए गली मोहल्लों में लगने वाले पटाखों की दुकानों को नहीं लगाया जाएगा इसके लिए अलग से खुली जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहां पर पटाखा व्यापारी लाइसेंस बना कर अपनी दुकानें लगा सकते हैं वही अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार बाहर से आने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कर रही है। जितने भी हिस्ट्रीशीटर हैं उनकी सूची बनाकर उन पर नजर रखी जा रही है और अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।




Discussion about this post