posted on : जनवरी 27, 2022 5:14 अपराह्न
चमोली : प्रेक्षक निर्वाचन व्यय अजय कुमार जैन (आईआरएएस) जनपद भ्रमण पर है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। एमसीएमसी नोडल अधिकारी/एडीएम हेमंत वर्मा ने प्रेक्षक को मीडिया प्रमाणन, सोशल मीडिया निगरानी,प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सम्बन्धी अद्यतन कार्यों की विस्तृत जानकारियां दी। उसके उपरांत माननीय प्रेक्षक ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 1950 में प्राप्त शिकायत व सुझावों की विस्तृत जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात माननीय प्रेक्षक ने पोलिंग बूथ राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर एवं प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव,प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा तथा संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी सूर्यप्रताप सिंह,लाइजनिंग ऑफिसर प्रदीप चमोली भी उपस्थित रहें।



