रविवार, नवम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एंटी ड्रग क्लब और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई संगोष्ठी

शेयर करें !
posted on : मई 19, 2023 5:19 अपराह्न
 
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एंटी ड्रग क्लब और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य था कि किस प्रकार हम घर पर रहकर आस पास के क्षेत्रों में नशा रोधी गतिविधियों में शामिल होकर समाज को जागरूक कर सकते हैं। इतिहास विभाग प्रभारी डॉ प्रवीन जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे सदैव सजग रहना होगा जब तक देवभूमि को नशा मुक्त ना कर दें। डॉ हितेंद्र विश्नोई ने बताया कि छुट्टियों में भी हम सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ सकते हैं ।
इसी क्रम में प्रोफेसर प्रेम नारायण यादव ने बताया कि नशा वो बीमारी है जिसके लिए हर हाल में सटीक दवाई खोजनी ही पड़ेगी । डॉ कविता रानी ने अपने विचारों में कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि तिलु रौतेली के साहस की तरह ही हम महिलाओं को भी नशा मुक्ति कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके देव भूमि को नशा मुक्त करना पड़ेगा। छात्रों में एमए इतिहास के छात्र शुभम भारद्वाज ने कहा कि हम युवाओं को एक अभियान एक काम मानकर नशे को भगाना है । छात्रा रुखसाना और शालिनी रावत ने बताया कि अगर हम एक मनोभाव से किसी काम को करें तो यकीनन कामयाबी मिल जायेगी। छात्रों में रितिशा नेगी, ज्योति, शिवानी, सिमरन, गौरव, क्षितिज अग्रवाल, मयंक विश्नोई और अंकित नेगी आदि ने अपने अपने विचार रखे।
नोडल अधिकारी डॉ जुनीश कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी में एवं परीक्षा अवधि में भी महाविद्यालय में अलग अलग विभागों के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम संचालित होते रहेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर जानकी पंवार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सब का यही प्रयास है कि किसी भी प्रकार से देव भूमि को नशा मुक्त होना है तभी हम देव भूमि के सच्चे सपूत होंगे और राज्य के प्रति यह हमारी ज़िम्मेदारी भी है। इस अवसर पर डॉ ऋचा जैन, डॉ कपिल थपलियाल, डॉ हीरा सिंह डुंगरियाल, डॉ पूनम गैरोला, डॉ अमित कुमार गौड़, डॉ मोहन कुकरेती एवम डॉ संत कुमार आदि प्राध्यापक उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ धनेंद्र कुमार पंवार ने किया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को दी ₹9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 3200 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
  • फूलों की घाटी के द्वार बंद, सैलानियों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चमोली में 3674 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • चमोली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
  • दुर्गम पहाड़ी में छह शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने ली शपथ, एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी सम्मानित
  • कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को यूकेडी का टिकट, चमोली में चुनावी हलचल तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.