posted on : अक्टूबर 22, 2021 3:41 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के निर्देशन में 12 सितम्बर 2021 से महिला थाना श्रीनगर में नारी सशक्त-देश सशक्त की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों /कॉलेजों /कार्यालयों में कार्य करने वाली युवतियों /महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है|
जिसके क्रम में थाना थलीसैण पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर 2021 को राजकीय इण्टर कॉलेज स्यूसी में जाकर 70 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षित महिला कांस्टबलो द्वारा छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक बताई। साथ ही छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, महिला अपराध, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। जनपद की प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अब तक 41 स्कूल\कालेज़ों में जाकर कुल 4184 छात्राओं को आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा चुका है| प्रशिक्षण अभियान लगातार जारी है|