मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव विनोद प्रसाद रतूडी ने ली जनपद चमोली में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक, अंतर विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2023 3:07 अपराह्न
चमोली : उत्तराखंड, भाषा विभाग के सचिव श्री विनोद प्रसाद रतूड़ी ने सोमवार को जनपद चमोली में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए जनपद के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।
सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को कन्वर्जेन्स के माध्यम से विकास कार्यो को गति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि विकास एक क्रमिक तथा निरंतर चलने वाली सतत प्रक्रिया है। गत वर्षों में किए गए कार्यों का आंकलन करते हुए और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करें। साहसिक पर्यटन के तहत रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, फिश एग्लिंग के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए जाए। होम स्टे को प्रमोट करें। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचित कृषि क्षेत्रफल बढाया जाए। कृषि, उद्यान और मत्स्य विभाग की योजनाओं को मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से कन्वर्जेन्स करते हुए किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया की जाए। ताकि उत्पादन बढने से किसानों की आय बढे।
उरेडा के अन्तर्गत संचालित कार्यो की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि ग्रीन ऊर्जा को बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। इस दौरान सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्राम्य विकास की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त पदों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बीस सूत्री कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। सचिव ने कहा कि योजनाओं से संबधित विभागों द्वारा जो सुझाव दिए गए है, उनसे शासन को अवगत कराया जाएगा। बैठक में नमामि गंगे परियोजना अधिकारी के उपस्थित न रहने पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सचिव को जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं नवाचारी कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके मार्गनिर्देशन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों को पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, सीटीओ मामूर जहां, सहायक परियोजना निदेशक केके पंत, सीईओ कुलदीप गैरोला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमा रावत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।  
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.