मंगलवार, जुलाई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव, अपर सचिव एवं डीएम ने यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 7:02 अपराह्न
उत्तरकाशी : आसन्न चारधाम यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल, अपर सचिव विनीत कुमार और जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के साथ ही यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर चिन्हित चोक-पॉइंट्स के चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्यों को तेजी से पूरा करने की विशेष हिदायत दी गई।
चारधाम यात्रा की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण से पूर्व आज बड़कोट में आयोजित बैठक में सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल ने जिले में यात्रा की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद उच्चाधिकारियों की टीम ने जानकीचट्टी-खरसाली तक यमुनोत्री मार्ग और विभिन्न पड़ावों में स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किए जाने के साथ ही यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर मेडीकल रिलीफ पोस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल तथा जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वाहनों को उपयुक्त स्थानों पर ही पार्किंग कराने, यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में कार्मिकों को तैनात करने के साथ ही संकरे स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पहले से ही उपयुक्त इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस मौके पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जानकीचट्टी से पालीगाड तक पड़ने वाले बॉटल नेक पॉइंट्स का चिन्हीकरण करके उन्हें दो वाहनों की आवाजाही के लायक बनाए जाने के भी निर्देश जारी किए गए। रानाचट्टी में पुलिस के बैरक का निर्माण शीघ्र पूरा करने और तथा यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कार्मिकों के रुकने की समुचित व्यवस्था किए जाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के अनुरक्षण का काम तेजी से संपन्न कराने के साथ ही नौ कैंची और उन्नीस कैंची क्षेत्र में कैंटीलीवर बनाकर मार्ग को चौड़ा किए जाने और भंडेलीगाड वनमार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण कर इस मार्ग को वैकल्पिक पैदल मार्ग के रूप में उपयोग किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घोड़े-खच्चरों की सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ ही घोड़ा पड़ावों को सही ढंग से प्रबंधित किए जाने के भी निर्देश दिए।
उच्चाधिकारियों की टीम ने खरसाली गांव में जाकर यमुना मंदिर, हेलीपैड आदि स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही निर्माणाधीन रोप-वे के लोअर टर्मिनल आदि स्थानों का भी जायजा लिया। इस दौरान लोनिवि. के मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरीश पांगती, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ऋषिराज, डिप्टी सीएमओ आरसी आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हाल के पोस्ट

  • रुद्रप्रयाग : सीएमओ की तत्परता और जिला अस्पताल के बेहतर इलाज से महिला को मिला नया जीवन, सभी जांचें और उपचार निःशुल्क
  • मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया
  • मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास के मुद्दों पर मांगा मार्गदर्शन, नंदा राजजात व महाकुंभ आयोजन के लिए मांगा विशेष पैकेज
  • ज्वैलर्स शॉप चोरी के दो और आरोपित गिरफ्तार
  • प्रथम चरण के पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आंवटित
  • अवरूद्ध रास्ते बन रहे चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के राह में रोड़ा
  • आईकेएस में आभास का रिसर्च पेपर में चयनित
  • चमोली : 14 दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका से भड़के लोग, प्रदर्शन
  • देवप्रयाग में नृसिंहगाचल पर्वत से भूस्खलन, मकान क्षतिग्रस्त, वाहन दबे, एक घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.