शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव, अपर सचिव एवं डीएम ने यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 7:02 अपराह्न
उत्तरकाशी : आसन्न चारधाम यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।  इसी सिलसिले में सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल, अपर सचिव विनीत कुमार और जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज यमुनोत्री मार्ग पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न कार्यों और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के साथ ही यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर चिन्हित चोक-पॉइंट्स के चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्यों को तेजी से पूरा करने की विशेष हिदायत दी गई। 
चारधाम यात्रा की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण से पूर्व आज बड़कोट में आयोजित बैठक में सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल ने जिले में यात्रा की तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद उच्चाधिकारियों की टीम ने जानकीचट्टी-खरसाली तक यमुनोत्री मार्ग और विभिन्न पड़ावों में स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन किए जाने के साथ ही यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर मेडीकल रिलीफ पोस्ट की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। 
सचिव उत्तराखंड शासन एवं नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम यात्रा नीरज खैरवाल तथा जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वाहनों को उपयुक्त स्थानों पर ही पार्किंग कराने, यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में कार्मिकों को तैनात करने के साथ ही संकरे स्थानों पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पहले से ही उपयुक्त इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस मौके पर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जानकीचट्टी से पालीगाड तक पड़ने वाले बॉटल नेक पॉइंट्स का चिन्हीकरण करके उन्हें दो वाहनों की आवाजाही के लायक बनाए जाने के भी निर्देश जारी किए गए। रानाचट्टी में पुलिस के बैरक का निर्माण शीघ्र पूरा करने और तथा यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिस कार्मिकों के रुकने की समुचित व्यवस्था किए जाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के अनुरक्षण का काम तेजी से संपन्न कराने के साथ ही नौ कैंची और उन्नीस कैंची क्षेत्र में कैंटीलीवर बनाकर मार्ग को चौड़ा किए जाने और भंडेलीगाड वनमार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण कर इस मार्ग को वैकल्पिक पैदल मार्ग के रूप में उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने घोड़े-खच्चरों की सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के साथ ही घोड़ा पड़ावों को सही ढंग से प्रबंधित किए जाने के भी निर्देश दिए। 
उच्चाधिकारियों की टीम ने खरसाली गांव में जाकर यमुना मंदिर, हेलीपैड आदि स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही निर्माणाधीन रोप-वे के लोअर टर्मिनल आदि स्थानों का भी जायजा लिया। इस दौरान लोनिवि. के मुख्य अभियंता एनएच दयानंद, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरीश पांगती, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ऋषिराज, डिप्टी सीएमओ आरसी आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.