मंगलवार, जून 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छेनागाड़ में लगातार जारी है सर्च एवं रेस्क्यू अभियान, जेसीबी मशीन द्वारा मलवा एवं बड़े बोल्डरों को हटाने का कार्य जारी, दबी हुई दुकानों से सामग्री प्राप्त, अभी तक कोई शव बरामद नहीं

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2025 11:27 अपराह्न
  • मुख्य स्लाइड जोनों में सड़क मार्ग को जेसीबी/पोकलैंड से किया जा रहा दुरुस्त
  • प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

रुद्रप्रयाग : आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड़ में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन दलों सहित अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। दुर्गम एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद राहत-बचाव टीमें पूरी मजबूती के साथ ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं और लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु अथक प्रयासरत हैं।

कल से प्रशासन द्वारा छेनागाड़ क्षेत्र में जेसीबी मशीन को सर्च अभियान में लगाया गया है। मलवे के बीच दबे हुए हिस्सों की गहन छानबीन की जा रही है। बड़े-बड़े बोल्डरों एवं चट्टानों को हटाने का कार्य लगातार जारी है, जिससे रेस्क्यू कार्य में गति आई है। सर्च अभियान के दौरान कुछ दबी हुई दुकानों में से खुदाई कर सामग्री प्राप्त हुई है, हालांकि अभी तक कोई भी शव रिकवर नहीं हो पाया है। राहत-बचाव दल निरंतर प्रयास कर रहे हैं और लापता व्यक्तियों की खोज के लिए दिन-रात कार्यरत हैं।

साथ ही प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग को सुचारु करने हेतु जेसीबी व पोकलैंड मशीनें लगातार कार्यरत हैं। विशेषकर मुख्य स्लाइड जोन्स में जहाँ सड़क मार्ग वॉश आउट हो गया है, वहाँ जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। सड़क मार्ग खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है ताकि अन्य मशीनरी प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र पहुँच सकें और बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि – छेनागाड़ क्षेत्र में खोज, बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देना है। प्रभावित क्षेत्र में जेसीबी तैनात की गई है, साथ ही सड़क मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आवश्यक मशीनरी, राहत सामग्री एवं रेस्क्यू टीमें तुरंत प्रभावित गाँवों तक पहुँच सकें। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि गुमशुदा लोगों का शीघ्र पता लगाया जाए तथा प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया “मेरी योजना” पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
  • 221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा कोई समझौता
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक
  • कोटद्वार : लालपानी में सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई जारी
  • चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
  • बैंक खाते किराए पर देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई – STF
  • UKSSSC की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा में सभी 1.54 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
  • देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत को 11 जून से राहत के आसार
  • बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क, मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों का असर : सीवरेज कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, दिन-रात चल रहा पुनर्निर्माण कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.