posted on : फ़रवरी 27, 2023 5:46 अपराह्न
श्रीनगर : पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में चौरास पुल में पूर्व में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने किया बरामद। आज 27 फरवरी 2023 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर में चौरास पुल के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से HC अजय बिष्ट के हमराह SDRF टीम मय राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा राफ्ट के माध्यम से नदी में शव तक पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकाला व मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा विगत 20 फरवरी को पूल से नदी में छलांग लगा दी गयी थी जिसकी सूचना थाना कीर्तिनगर द्वारा SDRF को दी गयी थी जिसके उपरांत से ही उक्त व्यक्ति को SDRF द्वारा सर्च किया जा रहा था।
मृतक का विवरण
- धनवीर पंवार पुत्र स्व0 श्री दयाल सिंह, ग्राम- डूंगरिथो, श्रीकोट, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।
SDRF टीम
- HC अजय बिष्ट
- का0 4435 विकास गुसाईं
- पेरामेडिक्स प्रवीण
- चालक मनोज


