posted on : मार्च 10, 2022 3:07 अपराह्न
ऋषिकेश : चीला पॉवर हाउस में डूबे युवकों में से एक युवक का शव SDRF ने किया बरामद। 07 मार्च 2022 को देर शाम SDRF टीम को सूचना मिली थी कि 02 लड़के चीला पावर हाउस में डूब गए है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ढालवाला की डीप डाइविंग टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के माध्यम से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। SDRF टीम द्वारा विगत 04 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवकों की गहन सर्चिंग की जा रही थी। परंतु लापता का कोई सुराग नही मिल पा रहा था । आज 10 मार्च 2022 को SDRF टीम पोस्ट ढालावाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा वाटर कम्युनिकेशन सैट का प्रयोग कर डीप डाइवर मातबर सिंह को लगभग 30 फीट गहराई में भेझा गया व एक युवक नाम प्रमोद s/o विनोद कुमार, नजफगढ़, उम्र – 25 का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया । दूसरे युवक पंकज s/ o अनूप सिंह , द्वारिका दिल्ली, उम्र – 25 अभी लापता है, जिसकी सर्चिंग SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर की जा रही है।




