posted on : अगस्त 25, 2022 10:18 अपराह्न
टिहरी : आपदा प्रभावित गवाड़ गांव,जनपद टिहरी गढ़वाल में SDRF ने बरामद किया एक और शव । आज 25 अगस्त 2022 को SDRF द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के गवाड़ गांव से लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया । विगत सात दिनों से लगातार SDRF टीम द्वारा गहनता से सर्चिंग की जा रही है। वही सर्चिंग के दौरान आज SDRF रेस्क्यू टीम को एक और शव बरामद हुआ है । SDRF टीम द्वारा शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम अभी घटनास्थल पर ही मौजूद है।
शव की पहचान
- बीना कुमारी पुत्री कमान सिंह उम्र 17 वर्ष ग्राम गवाड़ी, धनोल्टी, टिहरी गढ़वाल


