posted on : अगस्त 24, 2022 6:28 अपराह्न
देहरादून : SDRF उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत से किये 03 शव बरामद। आज 24 अगस्त 2022 को SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एनडीआरएफ व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन के माध्यम से आपदा के दौरान ग्राम सरखेत, जनपद देहरादून से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है। विगत चार दिनों से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। 19 अगस्त 2022 को देर रात आयी आपदा के बाद से सरखेत गांव में बरसाती पानी व मलबा घुस जाने से 05 लोग लापता हो गए थे। जिनकी सर्चिंग SDRF द्वारा की जा रही थी। जिसमे से दो शव आज बरामद किए गए है । शेष की सर्चिंग अभी जारी है।
शवों की पहचान निम्नानुसार हुई है।
- राजेंद्र सिंह राणा पुत्र रणजीत सिंह राणा आयु 40 वर्ष, निवासी जैंदवाड़ी टिहरी गढ़वाल
- सुरेंद्र सिंह पुत्र बीर सिंह आयु 45 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल
- विशाल पुत्र रमेश आयु 15 वर्ष निवासी भैंसवाड़ा ।


