posted on : फ़रवरी 12, 2021 10:26 अपराह्न
देहरादून : पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/ प्रवक्ता उत्तराखण्ड पुलिस नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि प्राथमिक सूचना है कि तपोवन के पास रैनी गाँव के ऊपर बनी झील के पास एसडीआरएफ की टीम पहुंच गयी है। झील है, परन्तु उससे पानी डिस्चार्ज हो रहा है। झील की लंबाई लगभग 350 मीटर प्रतीत हो रही है।




