posted on : सितम्बर 10, 2022 9:43 अपराह्न
देहरादून : पूर्व में त्यूणी में हुईं कार दुर्घटना में SDRF ने किया शव बरामद । आज 10 सितम्बर 2022 को SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्यूणी में एक माह पूर्व हुई कार दुर्घटना में उक्त कार नदी में दिखाई दे रही है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट डाकपत्थर से HC सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यु टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग के दौरान नदी में वाहन देखा गया । उक्त वाहन विगत एक माह से नदी में गिरा हुआ था जिसमे एक व्यक्ति सवार था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से उक्त वाहन को किनारे लाया गया जिसमें नवीन शर्मा पुत्र अमित चंद शर्मा का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।


