posted on : मार्च 1, 2023 4:45 अपराह्न
डोईवाला : उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने आज 01 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 आंगनबाड़ी केंद्र लच्छीवाला प्रथम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका उपस्थित पाई गई। केंद्र में नामांकित 07 बच्चों में से 4 बच्चे उपस्थित पाए गए। केंद्र में नवंबर 2022 के बाद टेक होम राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा जानकारी दी गई थी उच्च स्तर से प्राप्त ना होने के कारण वितरित नहीं किया गया है।


