posted on : मार्च 10, 2023 4:08 अपराह्न
डोईवाला : उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा प्रभारी उद्यान एवं सहायक विकास अधिकारी उद्यान कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी उद्यान एवं सहायक विकास अधिकारी उद्यान उपस्थित नहीं पाए गए । क्षेत्र भ्रमण पर जाना बताया गया। भ्रमण पंजिका में भी उनकी प्रविष्टि पाई गई। कार्यालय में तैनात अन्य कार्मिक उपस्थित नहीं पाए गए । अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।


