posted on : अप्रैल 24, 2021 11:35 अपराह्न
लक्सर : उपजिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा पुरकाजी खानपुर बॉर्डर चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहाँ पर सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई। राजस्व, पुलिस, शिक्षा विभाग तथा उत्तर प्रदेश पीएससी के कार्मिक उपस्थित पाए गए। केंद्र व राज्य सरकार की गाईडलाइन के अनुसार जनपद की सीमाओ पर बैरियर स्थापित किये गये है ताकि जनपद को कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकें. जिसके लिए बोर्डर पर नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है. बोर्डर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी के द्वारा पुरकाजी खानपुर बॉर्डर चेक पोस्ट का औचक निरिक्षण किया गया.





Discussion about this post