posted on : अप्रैल 6, 2022 7:27 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद की कोटद्वार पुलिस एवं लॉयन्स क्लब कोटद्वार डिगनिटी द्वारा 10 अप्रैल 2022 (रविवार) को स्कूटर/ बाइक रेली के माध्यम से वर्तमान में बढ रहे ड्रग्स, साइबर क्राइम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में जनजागरुकता रेली (महिला व पुरुष की अलग-अलग कैटेगिरी) का आयोजन किया जा रहा है।
- रेली का आयोजन मालवीय उद्यान कोटद्वार में सुबह 9:30 बजे से आरम्भ होगा।
- रेली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को 40 किमी 90 मिनट में स्कूटर/बाइक की रेली पूरी करनी होगी।
- प्रथम पुरस्कार रु0 11,000/, द्वितीय पुरुस्कार रु0 5100/- एवं तृतीय पुरुस्कार रु0 2100/- रखा गया है।
- रेली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों रेजिस्ट्रेशन की अन्तिम तिथि 08 अप्रैल 2022 है।
- रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क सूत्र- 9837004859 रोहित




