मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली बचाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 7:46 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। पर्यटन नगरी औली के अस्तित्व को बचाने के लिए चल रहा ‘औली बचाव संघर्ष समिति’ का आंदोलन दूसरे दिन और अधिक उग्र हो गया है। स्नो मेकिंग मशीन और आइस स्केटिंग रिंक को तत्काल शुरू करने की मांग को लेकर युवा आंदोलनकारियों ने हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच रातभर क्रमिक अनशन जारी रखा।

आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रशासनिक अनदेखी और ठोस निर्णयों के अभाव में औली का शीतकालीन पर्यटन लगातार प्रभावित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। आंदोलन में शामिल युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

समर्थन न मिलने से नाराज आंदोलनकारियों का आक्रोश अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी फूट पड़ा है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जनता की आवाज को अनसुना किया गया तो वे आगामी चुनावों के बहिष्कार का निर्णय लेने को मजबूर होंगे।

इस आंदोलन को स्थानीय घोड़ा-खच्चर संचालकों, जिप्सी टैक्सी चालकों और महिला मंगल दलों का भी पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिलने लगा है।

युवा आंदोलनकारी विवेक पवार, पवन कंवाण और वैभव सकलानी ने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण औली की बुनियादी पर्यटन व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल पर्यटन की नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य और रोजगार की है, जिसे अब किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पर्यटन और रोजगार के संरक्षण को लेकर शुरू हुआ यह संघर्ष अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। आने वाले दिनों में यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और व्यापक रूप लेने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.