सतपुली । ऐकेश्वर विकासखंड के रीठाखाल कस्बे के निकटवर्ती गांव में ऋषिकेश से आई एक युवती के कोराना पॉजेटिव पाए जाने पर व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं युवती को रीठाखाल के निकट उसके पैतृक गांव में होम आइसोलेशन में रखा गया है। राजस्व निरीक्षक डबल सिंह रावत के अनुसार बृहस्पतिवार को ऋषिकेश से अपने पैतृक गांव आई एक युवती के शुक्रवार को कोरोना पॉजेटिव पाए जाने पर कस्बे के निकटवर्ती उसके पैतृक गांव में होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि व्यापारियों ने आपसी सहमति से शुक्रवार को एहतियातन बाजार बंद रखा। स्थानीय व्यापारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश नैथानी के अनुसार उक्त युवती बृहस्पतिवार को ही ऋषिकेश से अपने पैतृक गांव आई थी। ऋषिकेश में उक्त युवती का कोविड-19 का सैंपल लिया गया था। जो आज (शुक्रवार) को पॉजिटिव पाया गया।




Discussion about this post