सतपुली | नगर पंचायत सतपुली में हो रहे व्यापार संघ चुनाव को लेकर जो गहमागहमी थी वो अब ख़त्म हो गई | विगत एक सप्ताह से चल रही गहमागहमी का बुधवार को अंत हो गया और चुनाव परिणामो की घोषणा होते ही सतपुली व्यापार संघ के नए अध्यक्ष के साथ ही महामत्री और कोषाध्यक्ष को चुना गया | बुधवार को हुए चुनाव में जहाँ अध्यक्ष पद पर जयदीप नेगी 82 वोटो से विजयी रहे, जिसमे जयदीप नेगी को 210 वोट मिले वही संजय कुकरेती को 128 वोट ही मिल पाए साथ ही एक नोटा और 04 वोट रद्द हुए | दूसरी और महामत्री में धीरेन्द्र नेगी को 217 वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी सत्कोयनारायण वेदी को सिर्फ 123 वोटो से ही संतोष करना पड़ा जबकि 03 वोट रद्द हुए | कोषाध्यक्ष पद में कांटे की टक्कर रही जिसमे सुनील डंडरियाल ने 179 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी को 21 वोटो से हराया जिसमे मनोज महेश्वरी को 158 वोटो से संतोष करना पड़ा जबकि 06 वोट रद्द हुए | इस चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी रामानंद मित्तल ने बताया की 357 वोटो के मुकाबले कुल 343 वोट पड़े | इस चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में चंद्रमोहन डोबरियाल के साथ थामेश्वर कुकरेती और मनीष खुगशाल स्वतंत मौजूद रहे | चुनाव को देखते हुए थाना सतपुली के द्वारा पूरी मुश्तेदी के साथ कार्य किया गया और चुनाव को शांति पूर्णता के साथ सम्पन करवाया गया |वहीं चुनाव में जीते प्रत्याशियों के द्वारा सतपुली बाज़ार में विजय जुलुस निकाल कर सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया गया |





Discussion about this post