सतपुली । द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल, चमोलीसैंण में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में डायलिसिस गत 30 नवंबर से शुरू की गई डायलिसिस सुविधा का अब तक 12 लोग लाभ उठा चुके हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एचएस मिन्हास ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि बीपीएल मरीजों को यह सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। जबकि अन्य मरीजों से एक बार डायलिसिस करवाने के सरकारी दर से भी कम महज 800 रूपए चार्ज किए जाएंगे। अस्पताल के सीनियर डायलिसिस टैक्नीशियन केशव कौशल ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू होते ही नजीबाबाद और मंडल मुख्यालय पौड़ी से भी किडनी मरीज डायलिसिस के लिए पंहुच रहे हैं।




Discussion about this post