शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सतपुली : यहां पकड़ी गई 9 हजार 300 शराब की पेटियां, प्लांट सील, गोदियाल ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2024 5:47 अपराह्न

पौड़ी : निर्वाचन आयोग चुनाव में शराब का प्रयोग ना हो, इसके लिए लागातार नजर बनाए हुए है। चेकिंग की जा रही है। कई जगहों पर भारी मात्रा में शराब और कैश भी बरामद हो चुका है। लेकिन, सतपुली का एक मामला चर्चाओं में है। यहां श्रीराम एग्रीवेंचर बॉटलिंग प्लांट में करीब 9 हजार 3 पेटियां विभिन्न ब्रांड के शराब की पकड़ी गई हैं। हैरानी की बात है कि जिस बॉटलिंग प्लांट में शराब पकड़ी गई। उसका लाइसेंस रिन्यू ही नहीं हुआ है। ऐसे में आबकारी विभाग सवालों के घेरे में है। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने इसके लिए सीधे तौर पर आबकारी कमिश्नर को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग चुनाव आयोग से की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी शराब के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं। उनका आरोप है कि यह पूरी शराब बड़े अधिकारियों की देखरेख के बगैर यहां पहुंच ही नहीं सकती है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करने की भी मांग की है।

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के अनुसार उनको श्रीराम एग्रीवेंचर बॉटलिंग प्लांट में भारी मात्रा में शराब पहुंचने की जानकारी मिली थी, जिसकी सूचना उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को दी। साथ ही कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इस्टवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भी बॉटलिंग प्लांट में पहुंचे और अधिकारियों से बॉटलिंग प्लांट को सील करने की मांग की। इस्टवाल का कहना है कि बॉटलिंग प्लांट में स्टॉक रजिस्टर भी नहीं था। कई बार कहने के बाद भी स्टाक रजिस्टर नहीं दिखाया गया। बल्कि यह कहा गया कि स्टॉक रजिस्टर प्लांट में उपलब्ध नहीं है। उसे कहीं दूसरी जगह से मंगाया जाएगा है। सवाल यह है कि जब बॉटलिंग प्लांट का लाइसेंस रिन्यू नहीं हुआ तो फिर वहां शराब कैसे पहुंची और किसने पहुंचाई? इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका आरोप है कि यह शराब चुनाव को प्रभावित करने के लिए मंगाई गई है। भाजपा शराब से चुनाव में माहौल खराब करना चाहती है। साथ ही शराब पिलाकर युवाओं का भविष्य भी बर्बाद करना चाहती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार थाना सतपुली से मौके पर टीम सहित थानाध्यक्ष दीपक तिवारी भी पहुंचे। आबकारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह पवार ने भी मौके पर पहुंचकर प्लांट का निरीक्षण किया। वहां स्टाक रजिस्टर उपलव्ध नहीं पाया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि प्लान्ट के सभी अनुज्ञापन रिन्यू नहीं हुए हैं।

 

पकड़ी गई शराब की डिटेल

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.