शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप दें, पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें – सतपाल महाराज

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2026 1:37 अपराह्न
हरिद्वार : आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। लाखों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए तैयार कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए। सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के स्वागत-सत्कार और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थलों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा तथा श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और स्वागत का प्रतीक होगा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन योजना तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्ययोजना का पूर्व परीक्षण (ड्राई रन) किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेले की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, डायवर्जन, पार्किंग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा पड़ोसी राज्यों की पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय की तैयारियों से अवगत कराया।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कावड़ यात्रा को सुव्यवस्तित ढंग से संचालित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जो भी कार्य एवं व्यवस्थाएं किए जाने की जानी उन्हें उन्हें प्रेरित गति से की कर लें जिस की कावड़ यात्रा को शुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके 
बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चार धाम यात्रा सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है 2 जुलाई तक चारधाम एवं हेमकुंड साहिब सहित 42 लाख 72 हजार 40 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में एवं हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लिए जिसमें यमुनोत्री धाम में 6 लाख 30 हजार 5 सौ 76, गंगोत्री धाम में 6 लाख 76 हजार 09 सौ 02, केदारनाथ धाम में 13 लाख 81 हजार 01 सौ 07, बद्रीनाथ धाम में 14 लाख 14 हजार 06 सौ 39 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं तथा हेमकुंड साहिब में 1लाख 68 हजार 08 सौ 25 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं।
बैठक में मेयर नगर निगम किरण जैसल, विधायक बीएचईएल रानीपुर आदेश चौहान, ज्वालापुर रवि बहादुर, भगवानपुर ममता राकेश, झबरेड़ा वीरेन्द्र, पिरान कलियर फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौधरी, लव शर्मा, दायित्वधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि , राज्यमंत्री नितिन गौतम , दायित्वधारी सदस्य मनोज कुमार गौतम , नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.