बुधवार, जनवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सती शिरोमणि अनसूया मेले पूजा अर्चना के बीच शानदार आगाज

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2025 1:30 पूर्वाह्न

निसंतान दंपत्ति बरोही के रूप में मांगेगे पुत्र वरदान

गोपेश्वर(चमोली)। संतानदायिनी के रूप में विख्यात सती शिरोमणि माता अनसूया मेले का धार्मिक रीति रिवाजों के बीच शानदार आगाज हो गया है। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट तथा बदरीनाथ विधायक लपखत बुटोला ने पूजा अर्चना के साथ दो दिवसीय दत्तात्रेय जन्म जयंती मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान अनसूया मेले के लिए आए 6 डोलियां अनसूया गेट पहुंची तो श्रद्धालुओं ने मां अनसूया की जयकारों के साथ देव डोलियों की आगवानी की। इसके बाद सभी डोलियां अनसूया आश्रम पहुंच गई है। अनसूया आश्रम में देवडोलियों का पुष्प वर्षा के साथ आगवानी की गई। इसके बाद सभी डोलियां मंदिर में स्थित गर्भगृह में आसीन हो गई। इसके साथ ही संतान प्राप्ति के लिए पहुंची महिलाएं भी अखंड जागरण में जुट गई है। इस तरह अनसूया आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच गजब की रौनक देखने को मिल रही है। इस धार्मिक मेले में शामिल होने के लिए तमाम क्षेत्रों के लोग अनसूया आश्रम में जमा हो गए हैं। इस तरह अब रातभर अखंड जागरण का दौर चलता रहेगा। तमाम श्रद्धालु जंगल में धुनी रमाकर मेले में भागीदार बने है। इसी तरह लोकगायक किशन महिपाल की टीम भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को धार्मिक आस्था में डुबो देगी। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक टीमे भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। खासकर जनजाति महिलाओं का नृत्य रातभर देखने को मिलेगा। घने जंगलों के बीच स्थित अनसूया देवी मंदिर इलाके में संस्कृति का विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस मेले में बच्चों से लेकर बूढों तक की आमद यह प्रदर्शित करने के लिए काफी है कि लोगों का पौराणिक काल से चले आ रहे इस मेले के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास अब भी कायम है।

गुरूवार को सभी देव डोलियां दोपहर बाद अनसूया आश्रम से अपने-अपने स्थानों को निकल जाएंगी। इस तरह रात भर श्रद्धालुओं का 5 किमी पैदल चलकर मेले में पहुंचने का क्रम जारी रहेगा। यह  सिलसिला गुरूवार सुबह तक जारी रहेगा। गुरूवार को दोपहर बाद मेले का समापन होगा। इसके बाद अनसूया गेट पर सभी देव डोलियां एक दूसरे को विदा करेंगी। इस मौके पर तमाम इलाकों के श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

इस दौरान दायित्वधारी हरक सिंह नेगी, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश पंवार, अनसूया ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, रविंद्र बर्त्वाल, उषा रावत, दलवीर दानू, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगराध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, पं. चंद्रशेखर तिवारी, अनसूया देवी मंदिर समिति खल्ला के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सम्पर्क फाउंडेशन ने स्मार्ट स्कूलों और एआई आधारित गवर्नेंस के विस्तार के लिए 25 करोड़ रूपये का किया निवेश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में एमडीडीए की मैराथन बैठक, विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा
  • निम्न आय वर्ग का ‘अपने घर’ का सपना होगा साकार, लैंड पूलिंग के तहत निम्न आय वर्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी, एमडीडीए बैठक में भूमि चयन पर मंथन
  • कर्णप्रयाग में माता अनसूया और चंडिका करेंगी माघ स्नान
  • डीएम गौरव कुमार ने ली गणतंत्र दिवस तैयारी बैठक
  • सीएम धामी ने किया क्षेत्रीय जनता से संवाद रणकोची धाम से लिया जनकल्याण का संकल्प
  • सूबे में 365 मेडिकल फैकल्टी की होगी भर्ती – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मंत्री रेखा आर्या के अपमान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
  • 15 जनवरी से निकलेगी ब्रह्मा जाख देवता की भव्य लोक कल्याण यात्रा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नबीन से मुलाकात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.