posted on : मई 30, 2023 6:07 अपराह्न
टिहरी : आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बिटिया की शादी के लिए सर्वजन हिताय संस्था ने मदद की। ग्राम बड़ा स्यूटा, विकासखंड चम्बा, टिहरी गढ़वाल ग्राम प्रधान मंगली देवी के विशेष सहयोग से सदस्य जिला पंचायत यलमा सजवाण, सदस्य क्षेत्र पंचायत शांति पुंडीर, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता भंडारी की उपस्थिति में सभी के सहयोग से सर्वजन हिताय संस्था से संस्था कोषाध्यक्ष निवेदिता पंवार के माध्यम से ग्राम बड़ा स्यूटा निवासी आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार से प्यारी पुंडीर पत्नी स्व. धनपाल सिंह पुंडीर की सुपुत्री कु. हिमानी पुंडीर को आर्थिक मदद के रूप में 21 हजार के चेक की सप्रेम भेंट दी गई। सर्वजन हिताय संस्था की ओर से बिटिया के परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।संस्था हिमानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।




