posted on : सितम्बर 2, 2021 5:13 अपराह्न
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सरदार महेन्द्र सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष नामित कर दिया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल के द्वारा सरदार महेन्द्र सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी ने उन्हें शुभकामनाऐं देते हुए पार्टी की रीति नीतियों का अनुशरण करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान में सहयोग करने की अपील की है। सरदार महेन्द्र सिंह ने उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए संगठन में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिया।