शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संस्कृत ग्रामों में होगा संस्कृत चौपाल का आयोजन – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 10, 2025 1:37 पूर्वाह्न

संस्कृत एवं संस्कृत शिक्षा की बैठक में लिये गये कई निर्णय

देहरादून : प्रदेशभर के संस्कृत ग्रामों में प्रत्येक तीन माह में संस्कृत चौपाल लगाई जायेगी। जिसमें संस्कृत भाषा के विकास व आम लोगों को देववाणी संस्कृत के प्रति जागरूक किया जायेगा। संस्कृत चौपाल में भाषा विशेषज्ञ, शोधार्थी और संस्कृत भाष के विद्वान प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा संस्कृत ग्रामों के मुख्य द्वार भी संस्कृत भाषा में उत्कीर्ण किये जायेंगे।

सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में संस्कृत विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें देववाणी संस्कृत के संवर्द्धन व संरक्षण को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि संस्कृत के विकास के लिये प्रदेश के प्रत्येक जनपद में चयनित संस्कृत ग्रामों में प्रत्येक तीन माह में संस्कृत चौपालों का भव्य आयोजन किया जायेगा। इन चौपालों में संबंधित जिलाधिकारी सहित प्रदेश के संस्कृत भाषा विद्वान, शोधार्थी, संस्कृत शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें संस्कृत के विकास और आम लोगों को संस्कृत भाषा से जोड़ने के साथ ही संस्कृत भाषा में संवाद स्थापित करने के लिये प्रेरित किया जायेगा ताकि वह संस्कृत भाषा को अपने दैनिक जीवनचर्या में उपयोग में ला सके। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संस्कृत गोष्ठि एवं प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत संस्कृत ग्रामों के मुख्य द्वार भी संस्कृत भाषा में उत्कीर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संस्कृत ग्रामों को और विकसित करने के लिये केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं राज्य संस्कृत विश्वविद्यालय का विशेष सहायोग लिया जा रहा है। इसके लिये उन्होंने दोनों ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के संस्कृत ग्राम के युवाओं एवं महिलाओं को समय-समय पर राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के देवप्रयाग परिसर व उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जायेगा।

बैठक में सचिव संस्कृत दीपक कुमार, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय दिनेश चन्द्र शास्त्री, अपर सचिव संस्कृत शिक्षा कवीन्द्र सिंह, निदेशक संस्कृत शिक्षा कंचन देवराडी, अनुसचिव संस्कृत शिक्षा गीता शरद, वित्त अधिकारी संस्कृत अकादमी सतेन्द्र प्रसाद डबराल, सचिव उत्तराखंड संस्कृत अकादमी प्रो. मनोज किशोर पंत, कुलसचिव संस्कृत विश्वविद्यालय दिनेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.