रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 का हुआ शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 28, 2023 4:22 अपराह्न
देहरादून : सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 का हुआ शुभारंभ। शनिवार को ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2023 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय चलने वाले संजीवनी दिवाली फेस्ट का शुभारंभ संजीवनी संस्थान की संथापक एवं पूर्व अध्यक्ष मृगांका गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने संजीवनी संस्थान द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों पर आधारित फोटो गैलरी का अवलोकन भी किया एवं संजीवनी संस्थान के सभी सदस्यों के साथ अपने अनुभव साझा किए। मृगांका गुप्ता ने फेस्ट में लगे विभिन्न स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों की सराहना की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न उत्पादों की खरीदारी भी की एवं विभिन्न जिलों एवं अन्य प्रदेशों से आए स्टालों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
मृगांका गुप्ता ने कहा कि उनका उत्तराखंड राज्य से विशेष लगाव है। आज संजीवनी संस्थान सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। समाज सेवा के साथ ही यह संस्थान प्रदेश में रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा संजीवनी संस्थान का मंच सबको साथ लाने का मंच है। यहां होने वाले फैसले सामाजिक सेवा के साथ ही राज्यहित में भी होते है। संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 के अवसर पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, संस्कृति एवं सभ्यता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न स्टालों के माध्यम से इन्हें प्रमुखता से दर्शाया गया है। फेस्ट में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को स्टालों के माध्यम से बेचा जा रहा है। जिसमे शॉल, मफलर, स्वेटर, पंखी, पूजा आसान, राजमा, पहाड़ी हाथ से बनी मोमबत्ती, मिट्टी के बर्तन, दिए, रिंगाल के उत्पादों , सजावट सामग्री, के साथ ही पहाड़ी फलों जैसे माल्टा, संतरा और बुराश के जूस, घरों में निर्मित अचार, आदि के विशेष उत्पादों को जगह दी गई है। संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 में श्री अन्न (मिलेट भोज) को बढ़ावा देने की मकसद से राज्य के विभिन्न मोटे अनाज से बने उत्पादों को विशेष महत्व दिया गया है। जिसमें मँड़ुवे के बिस्कुट एवं अन्य उत्पाद शालिम हैं। 
संस्था की अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर संधु ने बताया कि संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 में स्थानीय उत्पादों के साथ महिलाओं को रोजगार देने के लिए अधिक से अधिक स्टालों को जगह दी गई है। उन्होंने कहा संजीवनी संस्था जनहित के कार्य को समर्पित है। हमारे द्वारा समय-समय पर एंट्री ड्रग कैंपेन, साइबर क्राइम, महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न कार्यशाला का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ा जाए इस पर भी कार्य किया जा रहा है। 
संजीवनी संस्था की सचिव रश्मि बर्द्धन ने कहा कि संजीवनी दिवाली फेस्ट-2023 में 60 से ज्यादा स्टालों के माध्यम से पारम्परिक वस्तुकला पर आधारित उत्पाद को मंच दिया गया है। उन्होंने कहा इस वर्ष हमने श्री अन्न उत्पादों को भी प्रमुखता के साथ जगह दी गई है। उन्होंने कहा समय के साथ यह फेस्ट प्रदेश में ख्याति प्राप्त कर रहा है। इस वर्ष प्रत्येक जिले के साथ ही अन्य राज्यों के भी स्टॉल लगाए गए है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय समय पर उत्तराखण्ड राज्य के सामाजिक उत्थान की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इस दौरान अनुराधा जैन, सुनीता सुभाष कुमार, दीपा ओम प्रकाश, रिद्धिम अग्रवाल, अंशु पांडे, अनुराधा सुधांशु, आकांक्षा सिन्हा, मथानी फैनई, गुंजन यादव, हरिका आर राजेश, निर्मला सेमवाल, रजनी तोमर, शालिनी शाह एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.