posted on : सितम्बर 8, 2022 5:16 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त के आदेश पर 182 सफाई कर्मचारियों और 23 पीआरडी जवानों को हटाए जाने के बाद सारे हटाए गए कर्मचारी लगातार चार दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसके चलते शहर में गंदगी का अंबार लग गया है । चारों तरफ बदबू ही बदबू आ रही है जिससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ गया है । सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि नगर आयुक्त ने निजी संस्था जोकि नगरनिगम के पार्षद अनिल रावत की पत्नी की संस्था है उसे सफाई कर्मचारियों की सप्लाई के लिए टेंडर दिया गया है जोकि अमान्य है वही उनके द्वारा डरा धमका कर दो हजार रुपए मांगे जा रहे थे जिसके चलते संविदा कर्मचारियों ने ठेकेदार के साथ काम करने से मना कर दिया है । उन्होंने बताया कि जबतक कर्मचारियों को वापस समिति में नहीं रखा जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी ।


