गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री रघुनाथ मंदिर में गूँजे राम-रघुनाथ के भजन, हिमालय O2 के भक्तिमय सुरों से सराबोर हुई संगम नगरी, देवप्रयाग संगम पर उतरीं साक्षात गंगा, ‘हिमालय O2’ के तहत भव्य महाआरती से जगमगा उठा तट

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 5:45 अपराह्न

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से टिहरी महोत्सव 2026 हिमालय O2 के अंतर्गत कल शाम देवप्रयाग में आयोजित भजन कीर्तन सन्ध्या पर फिजाओं में भक्ति का अनूठा रस घुल गया। ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जब रघुनाथ कीर्तन मंडली ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम के सस्वर पाठ से वातावरण को गुंजायमान किया, तो पूरा परिसर भक्ति के उल्लास से भर उठा।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भरत कीर्तन मंडली और शिव शक्ति कीर्तन मंडली ने ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’ और “रघुपति राघव राजा राम” जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। बहा बाजार कीर्तन मंडली के कलाकारों ने नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो गाकर प्रभु श्रीराम की महिमा का बखान किया। वहीं, श्री रघुनाथ संस्कृत परिसर के छात्र-छात्राओं ने अपनी सुमधुर गायकी और पारंपरिक भजनों से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

टिहरी महोत्सव 2026 “हिमालय O2” के अंतर्गत संगम नगरी देवप्रयाग में आस्था का एक ऐसा अनूठा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरी घाटी को दिव्य ऊर्जा से सराबोर कर दिया। महोत्सव के उपलक्ष्य में अलकनंदा और भागीरथी के पवित्र संगम पर आयोजित भव्य महाआरती ने श्रद्धा और आध्यात्म का एक अलौकिक वातावरण निर्मित कर दिया तथा समूचा तट वेदमंत्रों की गूँज से गुंजायमान हो उठा।

जैसे ही संध्या की बेला में शंखध्वनि और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ संगम तट पर महाआरती शुरू हुई, हजारों दीपों की रोशनी से गंगा की पावन जलधारा जगमगा उठी। पुरोहितों द्वारा किए गए सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार और लहरों पर थिरकते दीपकों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘गंगा मैया की जय’ के उद्घोष और जलती हुई विशाल आरती की लपटों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।

इस भव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और दूर-दराज से आए तीर्थयात्री संगम तट पर डटे रहे। वक्ताओं ने इस गौरवमयी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘हिमालय O2’ अभियान के माध्यम से न केवल हमारी पौराणिक परंपराओं को पुनर्जीवित किया जा रहा है, बल्कि गंगा की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक संदेश भी प्रसारित हो रहा है। देर शाम तक चली इस भव्य महाआरती ने देवप्रयाग को एक महाकुंभ जैसा स्वरूप प्रदान कर दिया, जहाँ हिमालय की शुद्धता और माँ गंगा की दिव्यता का अद्भुत मिलन देखने को मिला।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का एक माध्यम है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी, सुरेश पन्त, मनीष भट्ट, शिल्पी मोतीवाला, रेखा भट्ट, हेमलता पंचपुरी, अनसूया मिश्रा, संध्या, दीपमाला, नलनी भट्ट और बिना ध्यानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम ने संगम नगरी देवप्रयाग को पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.