मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

समाधान दिवस बना उम्मीद की किरण : गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज, भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, बुजुर्गों के उत्पीड़न पर एसडीएम को जांच के आदेश

शेयर करें !
posted on : जून 15, 2026 4:58 अपराह्न
  • जमीन विवाद से आर्थिक मदद तक…..समाधान दिवस पर 146 जनसमस्याएं दर्ज

देहरादून : जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते आज ‘समाधान दिवस’ आर्थिक संकट से जूझ रहे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया। ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई में चार ऐसे परिवारों की फरियाद सामने आई, जिनके बच्चे सिर में रसौली, किडनी की गंभीर बीमारी और आंतों की जटिल समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों पर त्वरित कदम उठाते हुए, प्रशासन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ठैज्ञ) के तहत इन चारों बच्चों के संपूर्ण निःशुल्क उपचार का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब बिना किसी आर्थिक बोझ के इन मासूमों का इलाज कराया जाएगा।

सोमवार को जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने जमीन विवाद, अवैध कब्जा, खाता-खतौनी, अतिक्रमण, सीमांकन, जाति प्रमाण पत्र और आर्थिक सहायता से जुड़ी कुल 146 शिकायतें व समस्याएं दर्ज कराईं। एडीएम ने तत्परता दिखाते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और विधिसम्मत कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत छरबा में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी बंजर भूमि को खुर्द-बुर्द कर बेचने और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस पर सीओ पुलिस और तहसील प्रशासन को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जमनीपुर तापड़ निवासी 84 वर्षीय राज कुमार और खुड़बुड़ा निवासी 65 वर्षीय जसवंत सिंह ने अपने ही बहू-बेटों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने और मकान पर कब्जा करने की दर्दनाक दास्तां सुनाई। इस संवेदनशील मामले पर एसडीएम व सीओ पुलिस को तुरंत मामले की जांच कर बुजुर्गों को न्याय दिलाने और समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने विकासखंड कालसी के सहिया में भूमि स्थानांतरण के बावजूद केंद्रीय विद्यालय शुरू न होने का मुद्दा उठाया। इस पर प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह मामला वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन है। सहस्रधारा मार्ग पर मयूर विहार पुलिस चौकी से कैनाल रोड पेट्रोल पंप तक सड़क पर पैच रिपेयर न होने से जनता को आ रही दिक्कतों पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को तुरंत सड़क ठीक करने की हिदायत दी गई।

वाणी विहार की दीपा मेहरा ने अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बेटी की स्कूल फीस के लिए मदद मांगी। वहीं, नई बस्ती पार्क रोड के मानसिंह ने पानी का बिल माफ करने और बुजुर्ग सोमदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की गुहार लगाई, जिस पर संबंधित विभागों को तुरंत जांच के आदेश दिए गए हैं।

समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने बारी बारी से सभी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिए किए जितनी भी शिकायतें समाधान दिवस पर प्राप्त हो रही है उनका प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। जनता दरबार में एडीएम प्रशासन स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश तिवारी, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सुरेन्द्र देव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.