बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी के उत्तराखण्ड के विश्व विद्यालयों में भारतीय हिन्दू संस्कृति के अध्ययन संबंधी निर्णय का साधु संतों ने किया खुलकर स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया सनातन संस्कृति का संरक्षक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 19, 2024 8:27 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम व अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति गठित किये जाने के विरुद्ध कठोर विधिक प्राविधान किये जाने के निर्णय का भी किया स्वागत, मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड के विश्व विद्यालयों में भारतीय हिन्दू संस्कृति के अध्ययन संबंधी निर्णय का साधु संतों ने स्वागत किया है। तथा मुख्यमंत्री को सनातन संस्कृति का संरक्षक बताया है। मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम व अन्य प्रमुख मंदिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति गठित किये जाने के विरुद्ध कठोर विधिक प्राविधान किये जाने के निर्णय का भी  साधु संतों ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है। साधु संतों का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय उत्तराखंड के देवस्थलों तथा भारतीय संस्कृति के हित में है। सभी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहनीय बताया है।

इस संबंध में स्वामी अवधेश्वरानन्द गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को धर्म रक्षक एवं भारतीय संस्कृति की संवेदनाओं का संरक्षक बताते हुए उनके द्वारा उत्तराखण्ड को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की है। स्वामी अवधेश्वरानन्द गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड के विश्व विद्यालयों आदि में भारतीय हिन्दू संस्कृति, संस्कार के साथ विभिन्न पौराणिक विद्याओं, आध्यात्म, इतिहास, पुराण, योग, आयुर्वेद के अध्ययन की व्यवस्था के प्रयासों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे देश के युवाओं को भारतीय संस्कृति के आदर्शों की जानकारी कराने तथा उन्हें ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ एवं ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के भाव से परिचित कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति के संवर्द्धन के लिये किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा चारधामों, द्वादश ज्योर्तिलिंग, पौराणिक स्थलों व प्रमुख मंदिरों के नामकरण का दुरूपयोग रोकने तथा इनकी स्थापित मान्यताओं, पूजा पद्धति आदि की सूचिता बनाये रखने के लिये किये जा रहे प्रयासों के लिये भी साधुवाद दिया। 

जगतगुरू रामभद्राचार्य महाराज ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के राजकीय विश्व विद्यालयों में हिन्दू संस्कृति के अध्ययन की व्यवस्था के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड के चारों धामों के नाम पर अब कोई मंदिर न बनाये जाने के निर्णय का भी स्वागत किया है तथा ऐसे ही प्रयासों की भारत सरकार से भी अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयासों से ही वैदिक सनातन धर्म का विश्व में प्रसार होगा।

स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी ने भी उत्तराखण्ड के विश्व विद्यालयों में हिन्दू संस्कृति अध्ययन केन्द्र की व्यवस्था लागू करने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को साधुवाद दिया है। उन्होंने उत्तराखण्ड के इस निर्णय को पूरे देश में लागू करने की बात कही । उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि है और मुख्यमंत्री के इस निर्णय से देवभूमि का स्वरूप उभरकर सामने आया है। उन्होनें मुख्यमंत्री के इस निर्णय को साहसिक एवं समसामयिक बताते हुए प्रधानमंत्री से भी पूरे देश में ऐसी व्यवस्था बनाने की अपेक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनकी कैबिनेट की उत्तराखण्ड के चार धामों की अवमानना को किसी भी तरह स्वीकार न करने की पहल की भी सराहना की । उन्होंने मुख्यमंत्री की सनातन धर्म के प्रति गहरी निष्ठा के दृष्टिगत संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240719-WA0040.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240719-WA0038.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240719-WA0039.mp4
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.