मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खाली होते पहाड़ों की करुण कथा : बुजुर्ग झूपा देवी की अंतिम यात्रा में SSB जवानों ने निभाया बेटों का फर्ज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 2:07 पूर्वाह्न

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। पहाड़ों से पलायन की त्रासदी अब इतनी गहरी हो चुकी है कि जीते जी तो गांव सूने हो रहे हैं, मरने के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए कंधे नहीं मिलते। नेपाल सीमा से सटे दूरस्थ गांव तड़ीगांव में यह हृदय विदारक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब करीब 100 वर्षीय बुजुर्ग झूपा देवी का निधन हो गया। गांव में इतने लोग नहीं बचे कि उनकी अर्थी को कंधा दे सकें। मजबूरन ग्रामीणों ने मदद की गुहार सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों से लगाई। जवानों ने न केवल अर्थी को कंधा दिया, बल्कि लकड़ियां ढोईं और पूरी अंत्येष्टि का फर्ज निभाया।

यह घटना पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर तड़ीगांव की है। गांव की झूपा देवी का देहांत हो गया। उनका शव गांव से ढाई किलोमीटर दूर काली नदी तट पर स्थित श्मशान घाट तक ले जाना था। लेकिन गांव में मुश्किल से चार-पांच बुजुर्ग पुरुष ही बचे थे, जो खुद चलने में असमर्थ थे। पूर्व प्रधान भूपेंद्र चंद ने बताया, “गांव में युवा नहीं हैं। जो लोग हैं, वे भी वृद्ध हैं। शव यात्रा के लिए कंधे जुटाना मुश्किल हो गया।” आखिरकार नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB पोस्ट से मदद मांगी गई।

सूचना मिलते ही SSB के दो अधिकारी और चार जवान तुरंत गांव पहुंचे। उन्होंने सम्मानपूर्वक अर्थी को कंधा दिया, चिता के लिए लकड़ियां इकट्ठा कीं और काली नदी तट तक शव पहुंचाया। वहां 65 वर्षीय पुत्र रमेश चंद ने मां को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर गांव के बचे-खुचे बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। एक ग्रामीण ने कहा, “सीमा की रक्षा करने वाले जवान आज हमारे गांव के बेटे बन गए।”

तड़ीगांव की यह कहानी उत्तराखंड के हजारों गांवों की पीड़ा को बयां करती है। पलायन के प्रमुख कारण सड़क की कमी और जंगली जानवरों का आतंक है। 2019 में पंचायत ने कच्ची सड़क बनवाई थी, लेकिन आज तक वह पक्की नहीं हुई। जंगली सुअर फसलें बर्बाद कर रहे हैं, जबकि गुलदार और भालू की दहशत से रातें डरावनी हो गई हैं। दो दशक पहले गांव में 37 परिवार थे, अब मात्र 13 बचे हैं, वो भी ज्यादातर बुजुर्ग। युवा रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में मैदानों या शहरों का रुख कर चुके हैं।

यह घटना न केवल एक बुजुर्ग की अंतिम यात्रा की है, बल्कि उत्तराखंड के खाली होते पहाड़ों की कठोर सच्चाई की है। जहां कभी घरों से बच्चों की किलकारियां और हंसी-ठिठोली गूंजती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है। SSB जवानों की यह मानवीय मदद सराहनीय है, लेकिन सवाल यह है कि कब तक सीमा के रखवाले गांवों के अंतिम संस्कार निभाते रहेंगे? 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.