गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दुःखद : वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2024 1:43 अपराह्न

देहरादून: जनपक्षधरता की मुखर कलम के सिपाही वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का निधन हो गया है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान हमेशा ही जनपक्षधरता वाली पत्रकारिता की और उसी तरह के पत्रकार भी तैयार किए। अमर उजाला और हिंदुस्तान अखबारों में संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल करीब 65 वर्ष के थे और पिछले दो-तीन माह से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। PGI चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। एक हफ्ते पहले ही वह इलाज कराकर लौटे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। 

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी दिनेश जु़याल अखबारों में रहते हुए तो पहाड़ की बात करते ही थे। रिटायारमेंट के बाद भी वे लगातार पहाड़ के गंभीर मसलों पर अपनी बात खुलकर लिख रहे थे और संदेश न्यूज के नाम से यूट्यूब चैनल पर बेबाकी से अपनी बात को रख भी रहे थे। अपनी आखिरी सांस तक सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रशासनिक अधिकारियों के गलत निर्णयों के खिलाफ जमकर लिखते रहे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्क सिंह धामी, महानिदेशक सूचना ने शोक जताया है। पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया में पत्रकार उनको याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला ने अपने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर उनको श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि मई माह की बात है। चारधाम यात्रा शुरू हुई और मनमीत की एक रिपोर्ट कि यात्रा में 10 लोगों की मौत हो गयी। सरकार ने उस पर केस कर दिया।

ये सरकारी धमकी थी कि यदि यात्रा अव्यवस्थाओं पर कुछ लिखा तो केस झेलो। चाहे वो सच ही क्यों न हो। तब वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल ने सोशल मीडिया पर इसका खुला विरोध किया। उन्होंने पत्रकार पर लगाई गयी धाराओं पर भी सवाल उठाए और सरकार की मंशा पर भी। पत्रकार गजेंद्र रावत की सोने के पीतल में बदलने की खबर पर केस की बात भी उठाई।

पिछले साल 24 दिसम्बर की मूल-निवास भूकानून वाली स्वाभिमान रैली पर भी वरिष्ठ पत्रकार जुयाल की कलम खूब चली। उन्होंने मूल निवास की पुरजोर वकालत की। जोशीमठ धंसाव और हिमालय में हो रहे विस्फोट पर वो अक्सर चिंतित रहते थे। उन्होंने यूट्यूब पर भी स्पेशल एपीसोड दिखा यह बताने की कोशिश की कि प्रकृति के साथ अधिक मानवीय छेड़छाड़ ठीक नहीं। ऐतिहासिक रैणी गांव को बचाने और तोता घाटी के मौत की घाटी बनने की कहानी उन्होंने यूटयूब पर भी दिखाई।

यह बात मैं इसलिए कह रहा हूं कि दिनेश जुयाल अमर उजाला और हिन्दुस्तान के संपादक रहे। वह चाहते तो कहीं सरकार में ‘एडजस्ट‘ हो जाते, पर नहीं हुए। पत्रकारिता के विद्यार्थियों को पढ़ाते रहे, हम जैसों को सिखाते रहे। उनकी कलम खूब चली। जमकर चली और झुकी नहीं।

डेढ़ माह से ब्लड कैंसर से पीड़ित दिनेश जुयाल जी का कल रात इंद्रेश अस्पताल में निधन हो गया। उनकी कलम खामोश हो गयी, लेकिन उनकी जनपक्षधरता की बात उनके पत्रकारिता के अनेक शिष्यों और पत्रकारों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल को विनम्र श्रद्धांजलि।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.