posted on : अप्रैल 3, 2022 7:45 अपराह्न
कोटद्वार । वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को शहर में पथ संचलन निकाला। जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। जानकीनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में स्वयं सेवक एकत्र हुए। यहां से पथ संचलन शुरू किया। जो बैंक नजीबाबाद रोड़, लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक, बद्रीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, स्टेशन रोड़ से होते हुए पुनः जानकीनगर पहुंचकर समापन हुआ। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जयकारें का उदघोष भी किया गया। वक्ताओं ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारती संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहां की हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े।




