posted on : सितम्बर 6, 2021 3:00 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे तीन शिक्षको को रोटरी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । उन्हे शाल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किये गये । रविवार शाम को लाल बत्ती चौक स्थित एक होटल मे आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष डाॅ. केएस नेगी ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षको का कार्य बच्चो के चरित्र निर्माण व उनके व्यक्तित्व विकास को आगे बढ़ाना है । शिक्षक का समाज मे सर्वोच्च स्थान होता है । इस अवसर पर शिक्षक डॉ मन्जू कपरवाण, सन्तोष नेगी, सिद्धार्थ कोटनाला को रोटरी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । उन्हे शाॅल ,स्मृति चिह्न व प्रशस्तिप्रत्र प्रदान किये गये । कार्यक्रम में सचिव ज्योति स्वरुप उपाध्याय ,कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, बीना रावत ,संध्या नेगी ,रेणुका गुसाईं ने अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, संयोजक अशोकअग्रवाल, संजीव अग्रवाल, डीपी सिंह, विजय कुमार माहेश्वरी, मंयक प्रकाश कोठारी, नरेंद्र गोयल, डॉ संध्या नेगी, बीना रावत, मनीष अग्रवाल, विपिन बख्शी, शरतचंद्र गुप्ता, अनिल कुमार भोला, कुलदीप अग्रवाल, सन्देश अग्रवाल, धीरजधर बछवान, ऋषि ऐरन इत्यादि रोटरी सदस्य उपस्थित थे ।



