बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल की रोशमा देवी बनीं प्रेरणा, खेती से की आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश, “तीलू रौतेली पुरस्कार” से होंगी सम्मानित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2025 3:13 पूर्वाह्न
  • मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल – रोशमा देवी
  • रोशमा देवी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार हेतु चयनित

पौड़ी : कहते हैं कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से ही सफलता की राह बनती है। इस बात को सच कर दिखाया है पौड़ी गढ़वाल के ग्राम डुंगरी गांव की रहने वाली रोशमा देवी ने। एक साधारण कृषक परिवार में जन्मी रोशमा देवी ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। 12 दिसंबर 1991 को ग्राम गमड़ु (गगनपुर), ब्लॉक खिर्सू में जन्म लेने वाली रोशमा देवी ने विवाह के बाद खेती और पशुपालन को ही अपने जीवन का आधार बनाया। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने न केवल आत्मनिर्भरता हासिल की बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गयीं। उनके उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान को देखते हुए रोशमा देवी को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि पूरे पौड़ी गढ़वाल जिले के लिए गर्व का विषय है।

पिछले 15 वर्षों से कृषि और पशुपालन में सक्रिय रोशमा देवी ने सब्ज़ी उत्पादन, पहाड़ी अनाज, तिलहन, दलहन, मशरूम उत्पादन तथा डेयरी में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके पास जर्सी, बद्री और एचएफ नस्ल की गायें हैं और वे प्रतिदिन 30 से 35 लीटर दूध का उत्पादन करती हैं। साथ ही पनीर और देसी घी का भी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। सब्ज़ी उत्पादन में वे आलू, प्याज, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, फूलगोभी, लौकी, कद्दू, टमाटर, तोरी और भिंडी जैसी कई फसलें उगाती हैं। इस वर्ष उन्होंने 8 क्विंटल आलू का जैविक उत्पादन कर ₹40 प्रति किलो के भाव से बेचते हुए लागत घटाकर लगभग ₹20,000 का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

रोशमा देवी पहाड़ी खेती की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गहत, भट्ट, मडुआ, झंगोरा जैसे अनाज का उत्पादन कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने दलहन उत्पादन में मसूर, सोयाबीन और तूर दाल की खेती कर अच्छी पैदावार प्राप्त की। मसूर की फसल से उन्हें ₹180 से ₹200 प्रति किलो का मूल्य मिला। तिलहन उत्पादन में उन्होंने लगभग 2 क्विंटल सरसों का उत्पादन किया, जिससे सरसों के तेल से घरेलू और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर लाभ मिला।

कृषि के साथ-साथ रोशमा देवी ने समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने जय माँ लक्ष्मी महिला समूह और माँ बालमातेश्वरी मधुरस स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में मनरेगा के अंतर्गत 1200 पौधों का रोपण किया गया। उनके प्रयासों से न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला बल्कि क्षेत्र में पलायन रोकने में भी मदद मिली।

उनकी मेहनत और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें कई सम्मान मिले हैं। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले की प्रदर्शनी में सब्ज़ी उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पौड़ी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2013 में उन्होंने ग्रेटर नोएडा में इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। रोशमा देवी की सफलता यह साबित करती है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग देवेन्द्र थपलियाल ने बताया कि रोशमा की उपलब्धि देखते हुए उनका चयन राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार हुआ है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.