रुड़की । नगर निगम के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कई दिन से नगर में कई स्थानों पर जलभराव की शिकायत मिल रही थी, इसको नगर निगम ने तुरंत दूर करने के लिए अभियान चलाया,साथ ही नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत समस्त शौचालयों में विशेष सफाई अभियान सफाई कर्मचारियों के माध्यम से चला गया।उन्होंने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपने ड्यूटी समय से अतिरिक्त भी समाज सेवा के तौर पर नगर को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान में भाग लिया।
उन्होंने कहा की सफाई कर्मियों की इस लग्नशीलता और नगरवासियों के सहयोग के कारण ही नगर निगम रुड़की स्वच्छता अभियान में अपना सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है।नूपुर वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण जिन स्थानों पर पानी भर गया था वहां नगर निगम की मशीन द्वारा विशेष रूप से पानी को निकाला गया तथा साथ ही सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए भी अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा की नगर निगम की फुक्किंग मशीन के द्वारा नालियों की सफाई के साथ-साथ शौचालय को स्वच्छ बनाने में कार्य किया गया।नगर आयुक्त ने बताया कि सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर में कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार,अमित कुमार तथा मनसा नेगी ने शौचालयों की सफाई को चलाए गए विशेष अभियान में सफाई कर्मियों को साथ लेकर इस कार्य को पूरा कराया।





Discussion about this post