बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूडकी : सफाई कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, 04 के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2024 1:25 पूर्वाह्न

रुड़की : एक सफाई कर्मचारी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली गयी, जिसके बाद हड़कंप मच गया, वहीं आत्महत्या किए जाने के बाद रुड़की में सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही कूड़े उठाने वाले वाहनों को भी नहीं निकलने दिया। सहायक नगर आयुक्त द्वारा समझाने के बाद कर्मचारी किसी तरह माने, वही मृतक की मां की तहरीर पर गणेशपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिसूचक शब्द कहने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर निवासी योगेश पुत्र मुकेश चंद रुड़की नगर निगम में स्वच्छता समिति के तहत सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। शनिवार शाम उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए चार युवकों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं मृतक की मां बिमला देवी ने गणेशपुर निवासी राजीव त्यागी, रश्मि त्यागी, संदीप त्यागी और आर्यन त्यागी के खिलाफ उसके पुत्र के साथ मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, आत्महत्या के लिए उकसाना एवं जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मृतक का आरोपियों से पैसे लेनदेन का मामला था। उनके ऊपर मारपीट, गाली गलौज, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप लगे हैं। फिलहाल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुड़की में सफाई कर्मियों का हंगामा..

वहीं रुड़की में पड़ाव पर एकत्र हुए कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने एक सफाई नायक पर भी उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके साथ ही कूड़ा वाहनों को भी पड़ाव से बाहर नहीं जाने दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसएनए संजय सिंह ने कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। ज्ञात रहे कि आज कर्मचारियों का गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम था। लेकिन सफाई कर्मी की आत्महत्या के बाद हंगामा खड़ा हो गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.