बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूडकी : पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर फ़ायरिंग करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बाल अपचारी व उसका साथी फरार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 17, 2023 8:49 अपराह्न

रुड़की : गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर पर फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए अन्य की तलाश शुरू कर दी है। उक्त फायरिंग की घटना बीएसएम कॉलेज में मामूली बात को लेकर हुई थी। बाल अपचारी अन्य दो साथियों के साथ बिपुल भांकले से बदला लेने के लिए पहुंचा था। लेकिन घर की जानकारी न होने पर पड़ोसी के घर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

13 दिसम्बर को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक बृजेश पाल सिंह ने तीन अज्ञात लडको के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में धारा 307 में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस को दी तहरीर में शिक्षक ने बताया था कि वह पेशे से शिक्षक है और उनके घर पर इस प्रकार की वारदात होने से आसपास के पूरे क्षेत्र समेत जनपद में सनसनी फैल गई। गंगनहर कोतवाली पुलिस द्वारा हर एंगल से उक्त गोलीकाण्ड को खंगालते हुए जब जानकारी जुटाई तो शुरूआत में वादी मास्टर बृजेश एवं पडोसी विकास, जिनके घर पर फायरिग की गयी थी, की किसी से किसी प्रकार की कोई दुश्मनाई सामने न आने पर पुलिस टीम द्वारा जब उक्त घटनाक्रम को और गहराई से खंगाला गया, तो चौंकाने वाला परिणाम निकल कर आया।

दरअसल मास्टर बृजेश पाल जिनके घर पर फायरिंग की गई थी, के पडोस में रहने वाले विक्रांत पुत्र विकास के घर पर रहने वाले उसके रिश्तेदार विपुल भाकले निवासी भांकला रामपुर उ0प्र0 जो बीएसएम डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, विक्रांत के घर पर बीच-बीच में रहकर परीक्षा की तैयारी करता था, की एक बाल अपचारी निवासी मीरगपुर हाल गणेशपुर रूडकी से किसी बात को लेकर बीएसएम डिग्री कॉलेज पर कुछ दिन पूर्व बहसबाजी हो गयी थी, जिसके परिणाम स्वरूप उक्त घटना का बदला लेने के लिए बाल अपचारी ने अपने 02 अन्य साथियो के साथ मिलकर उक्त विपुल भाकले को मारने का प्रोग्राम बनाया तथा जानकारी के मुताबिक जिस दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन विपुल भाकले अपने रिश्तेदार विक्रांत के घर पर आने वाला था, लेकिन अभि0गणों को विपुल भाकले की सही लोकेशन एवं घर का पता न होने के कारण मास्टर बृजेश पाल को घर में गेट के अन्दर खडा देखकर एवं ये आभास होने पर कि “यही विपुल भाकले है”, इन लोगों ने मास्टर बृजेश पाल को विपुल भाकले समझते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी ओर तुरंत मौके से फरार हो गये।

गंगनहर पुलिस द्वारा उक्त घटना की जांच में सामने आए एक अभि0 भाविक तोमर को जनपद देहरादून रिंग रोड एक होटल से गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई जहांगीर अली, एसआई विपिन कुमार, अशोक सिरस्वाल, बलवंत पंवार, प्रवीण बिष्ट, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा, यूनुस बेग, अशोक तिवारी व सीआईयू टीम में दिलबर सिंह नेगी सीआईयू प्रभारी रुड़की, मुख्य आरक्षी सुरेश रमोला, अशोक, कांस्टेबल राहुल, नितिन, रविंद्र खत्री व वसीम शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.