शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूडकी : आपसी झगड़े में पत्नी से तंग आकर पति ने खुद को गोली से उड़ाया, तीन महीने पहले हुई थी शादी

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2022 8:07 अपराह्न

रूडकी : रुड़की के मोहनपुरा कॉलोनी में पत्नी से नाराज पति ने खुद को ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से पति इस कदर गुस्सा हो गया कि उसने खुद को ही उड़ा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पति ने पहले हाथ की नस काटी थी, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। उसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। घटना के बाद से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही मृतक सुमित पाल की शादी हुई थी।

पति-पत्नी के बीच हुए आपसी झगड़े से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपने आप को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया। इसके बाद घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग चींख- पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया।

ज्ञात रहे कि सुमित पाल पुत्र मूलचंद लाल (26) मोहनपुरा का निवासी है और उसका पिछले कुछ दिनों से पत्नी से आपसी विवाद चल रहा था, लेकिन आज अचानक से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे परेशान सुमित पाल (26) ने पहले तो अपने हाथ की नस काट ली, उसके बाद भी वह नहीं माना और गोली मारकर अपने आप को मौत के घाट उतार लिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात रहे सुमित अपने भाईयों में सबसे छोटा भाई है ओर उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। उधर जब इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.