बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुड़की : पार्षदों ने किया खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय का घेराव, लापरवाही का लगाया आरोप

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2025 3:09 अपराह्न

रुड़की : नगर निगम के पार्षदों ने एकत्र होकर तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय ओर अधिकारी का घेराव किया। पार्षदों का आरोप है कि खाद्य आपूर्ति अधिकारी राशन से सम्बंधित समस्याओं का समाधान कराने में लापरवाही बरत रहे है। जिसके चलते आमजनों को दर दर की ठोकर खाने को विवश होना पड़ रहा है।

आज तहसील स्थित खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर पार्षद पंकज सतीजा, चारु चंद्र, नितिन त्यागी, ताहिर, पार्षद प्रतिनिधि शगुन शर्मा आदि पहुंचे और कार्यालय पर अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए घेराव किया तथा कहा कि ई पॉश मशीन से राशन डीलर लोगों को पूरा राशन नहीं दे रहे है, इनमें राशन की एक एक किलो की कटौती की जा रही है।साथ ही लोगों को राशन न देना पड़े, इसके लिए मजबूर किया जा रहा है। जबकि राशन डिपो पर लोगों को मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं हो पाया, ओर लोग मिट्टी के तेल से महरूम रहे। साथ ही बताया कि आपूर्ति अधिकारी सफेद, गुलाबी ओर पीले राशन कार्डों की त्रुटि ठीक करने, उन्हें अपडेट करने तथा नए राशन कार्ड बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। इन मूलभूत समस्याओं से लोग आय दिन जूझ रहे है, जिनके निदान की आधिकारियों को कोई फिक्र नहीं है।

पार्षदों का आरोप है कि पीले राशन कार्डों को अपडेट नहीं किया जा रहा है, इनमें कागजों के बहाने लोगों को परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण लोग आयुष्मान कार्ड से भी वंचित है। यह भी बताया कि सफेद और गुलाबी कार्डों में यूनिट देरी से बनी, उन्हें दर्ज नहीं किया जा रहा है। न ही बताया जा रहा है कि यह समस्या कब दूर होगी। कहा कि शहर में लगभग पंद्रह से अधिक राशन डिपो संबद्ध है, जो नियम विरुद्ध है। जबकि इनका छह माह या एक वर्ष का ही समय होता है। उससे ज्यादा समय हो गया, लेकिन सांठगांठ के चलते इनका आवंटन नहीं किया जा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने बिना प्रशिक्षण के ही ई पॉश मशीन डीलरो को दे दी, जिसके चलते कई राशन डीलर उन्हें चलाने में प्रशिक्षित न होने का बहाना बना रहे है। जिसके कारण वह राशन वितरण में समस्या आने की बात का रहे है।

वहीं खाद्य आपूर्ति अधिकारी एम एस रावत ने बताया कि पार्षदों की कुछ समस्याएं थी, जिनके चलते आज वह कार्यालय पर आए, उन्होंने बताया कि डिमांड जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी गई है, जैसे ही आदेश आयेंगे, नए राशन कार्ड बनवाने चालू कर दिए जायेंगे। यह भी बताया कि जिन लोगों को मिट्टी का तेल नहीं मिल पाया, वह लोग राशन डीलरो से मिट्टी का तेल ले सकते है। बताया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों को ईमानदारी से करते है। साथ ही बताया कि जिन कार्ड धारकों के अंगूठे के निशान नहीं मैच होते, तो उनकी आंखों की स्कैनिंग होगी, यदि वहां भी काम नहीं चला, तो उन्हें अलग राशन वितरित किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
  • LPG संकट के बीच देशभर में ECA लागू, क्या है यह एक्ट?
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.