गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे पर रोडवेज बस की स्कूल वाहन से भिड़ंत, 14 बच्चे घायल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2025 2:10 अपराह्न

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस ने स्कूली बच्चों से भरे वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में स्कूल वाहन में सवार 14 बच्चों और रोडवेज बस में सवार दो व्यक्तियों को चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय होटल व्यवसायी गुरुदेव सिंह रावत ने बताया कि घटना उस समय हुई जब स्कूल बस दोबाटा के पास बच्चों को बैठा रही थी। तभी यमुनोत्री जानकीचट्टी से देहरादून-दिल्ली जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर स्कूल वाहन से टकरा गई। स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे, जिनमें से 14 को हल्की-फुल्की चोटें आईं। रोडवेज बस में सवार दो यात्री भी सामान्य रूप से घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले जाया गया। अस्पताल के डॉ. अंगद सिंह राणा ने बताया कि दो-तीन बच्चों को अपेक्षाकृत गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी बच्चों की स्थिति सामान्य है। सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में रोडवेज बस चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। थाना प्रभारी ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय लोगों ने रोडवेज बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठाए हैं, साथ ही हाईवे पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने घायल बच्चों और अन्य प्रभावितों के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। यह हादसा स्कूल वाहनों की सुरक्षा और सड़क परिवहन के नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.